बीएसए ने खंडशिक्षाधिकारियों के साथ सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण
किया। जिसमें गोहांड के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नशे मिले, जबकि
अधिकांश विद्यालयों में टीचर अनुपस्थित मिले। इस पर बीएसए ने
प्रधानाध्यापक को निलंबित किए जाने की संस्तुति के साथ साथ अनुपस्थित
अध्यापकों का एक-एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
बीएसए
डा.इंद्रजीत प्रजापति ने गुुरुवार को प्राथमिक विद्यालय चिल्ली, उमरिया,
कन्या प्राथमिक अमगांव का निरीक्षण किया। जिसमें सहायक अध्यापक अवनि गुप्ता
चिल्ली, टीकाराम परिचारक उमरिया अनुपस्थित मिले।
खंड शिक्षाधिकारी
विजयबहादुर सचान ने सरीला के प्राथमिक विद्यालय जमखुरी, अलकछवा का प्राथमिक
व पूर्व माध्यमिक, पूर्व माध्यमिक करियारी, प्राथमिक करियारी व कन्या
करियारी का निरीक्षण किया।
खंडशिक्षाधिकारी कुरारा कपूर सिंह परिहार ने क
प्रावि. रहंक, पूमावि रहंक, प्राथमिक रहंक, पूमावि चुरहा, प्राथमिक चुरहा,
पूमावि बड़ा खरका, प्राथमिक बड़ा खरका, पूमावि बरुआ, प्राथमिक बरुआ, पूमावि
रावतपुरा, प्राथमिक रावतपुरा के निरीक्षण किया।
खंडशिक्षाधिकारी राठ
श्यामप्रकाश यादव ने प्राथमिक कैमोखर, पूमावि कैमोखर, कमावि बीरा, प्राथमिक
त्योतना, क.प्रा.वि इटैलिया, कपूमावि पवई, प्राथमिक पवई, पूमावि बीरा,
कपूमावि इटैलिया, गोहांड व नवीन प्राथमिक गोहांड का निरीक्षण किया गया।
प्राथमिक वि. गोहांड में कार्यरत मोहनलाल प्रधानाध्यापक नशे की हालत मिले
जिनके निलंबन करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही खंडशिक्षाधिकारी
सुमेरपुर विनय कुमार ने प्राथमिक विद्यालय रिहुंटा, कउप्रावि रिहुंटा,
कप्रावि रिहुंटा, उप्रावि चुरहा का निरीक्षण किया जिसमें अनुपस्थित
अध्यापकों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध किया गया।
इस मामले में बेसिक शिक्षा
अधिकारी ने कहा कि अभी स्कूल से नदारत टीचरों की जानकारी नहीं मिली है।