बड़सर में बैठक में भाग लेते डाक विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। डाकघर बड़सर में रविवार को ऑल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन ग्रुप सी की ब्रांच कॉन्फ्रेंस हुई। इसकी अध्यक्षता एचएस गुलेरिआ और बलजीत सिंह सर्किल सचिव ने की।
इसमें राजकुमार मंडल सचिव, राजकुमार-2 डिवीजन प्रेजीडेंट हमीरपुर और विपिन चौधरी ब्रांच प्रेजीडेंट बिलासपुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नई कार्यकारिणी का गठन करना रहा।
इसमें रवि कुमार को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई जबकि मनोज पटियाल को सचिव, राकेश कुमार को खजांची नियुक्त किया गया गया है। बैठक में डाकघर के ज्वलनशील मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें नेटवर्किंग की समस्या, एनएसपी-2 के न चलने और सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी जैसी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।