फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में आज होगा रावण दहन

Tue, 10 Nov 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक रामलीला में आज रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। मंगलवार को कारीगरों ने लोहे के बने रावण के पुतले को अंतिम रूप दिया।  
विज्ञापन


राठ कस्बे का ऐतिहासिक रामलीला मेला बुंदेलखंड में अलग स्थान रखता है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां रावण का दहन दशहरे में न होकर दीपावली को किया जाता है।
विज्ञापन


रामलीला कमेटी के बुजुर्ग सदस्य कन्हैया लाल खेबरिया ने बताया कि करीब 90 साल से दीपावली के दिन रावण वध की परंपरा चली आ रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता पूर्व सांसद विजय बहादुर सिंह होंगे। इसकी जानकारी रामलीला समिति के अध्यक्ष पूर्व सांसद राजनारायन बुधौलिया ने दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें