सरीला। कस्बे में शनिवार को ग्रामीण स्तर पर खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ महेंद्र कुमार ने किया। इसमें ग्रामीण अंचल की 16 टीमें भाग लेंगी। यह टूर्नामेंट 10 दिन चलेगा।
पहला मैच राठ और सायर की टीमों के बीच हुआ। जिसमें सायर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 111 रन बनाए जवाब में उतरी राठ टीम ने बारवें ओवर की पहली गेंद पर सात विकेट से सायर टीम को हरा कर जीत दर्ज की। सबसे ज्यादा रविंद्र साहू ने 33 गेंदों में 44 रन बनाए, दूसरा मैच जालौन और मौदहा के बीच हुआ। जिसमें जालौन टीम ने टॉस जीतकर निर्धारित 12 ओवर में 118 रन बनाए। जवाब में मौदहा ने तीन गेंद शेष रहते पांच विकेट से जालौन को शिकस्त दी। मौदहा की ओर से साहिल ने 24 गेंद पर 47 रन बनाए। कमेंट्री अंकित द्विवेदी जरिया, रामकुमार त्रिपाठी स्कोरिंग प्यार मोहम्मद ने की।