फोटो 06 एचएएमपी 11- राठ में मैच का उद्घाटन करते एमएलसी। संवाद
राठ। विधायक खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत बीएनवी इंटर काॅलेज ग्राउंड पर मंगलवार से स्वामी ब्रह्मानंद अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में राठ ने लखनऊ को 19 रनों से शिकस्त दी।
एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया व टूर्नामेंट के अध्यक्ष धर्मसिंह राज खजांची ने उद्घाटन किया। पूल ए के पहले मैच में लखनऊ के कप्तान देवेश तिवारी ने टॉस जीतकर राठ को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। राठ के ओपनर बल्लेबाज रोहित चौबे ने 67 गेंदों पर आठ चौके व 1 छक्के की मदद से 81 रन बनाए। रोहित रोरा ने 30 गेंदों में पांच चौकों व एक छक्के की मदद से 38 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। । 25 ओवर के मैच में राठ की टीम 169 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम के प्रारंभिक बल्लेबाजों ने निराश किया। एक छोर से कप्तान देवेंद्र तिवारी ने 51 गेंदों पर चार चौके व दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। पूरी टीम 150 रनों पर आउट हो गई। राठ के हर्षित ने तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच लखनऊ के रोहित चौबे को मिला। कमेंट्री सीतू सेंगर व देवेंद्र राजपूत ने की। एंपायर हर्षित व संजय कुमार रहे।