फोटो 18 एचएएमपी 24- राठ में हरियाली तीज महोत्सव में डांस करती महिलाएं। संवाद
राठ (हमीरपुर)। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला प्रकोष्ठ ने मंगलवार को हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में नगर की करीब सौ महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने तीज के गीतों पर नृत्य किया। इस दाैरान कप प्रतियोगिता में निधि गुप्ता ने पहला और साधना ने दूसरा स्थान पाया। तीज क्वीन का ताज रानी को पहनाया गया। वहीं डांस प्रतियोगिता में मनीषा पुरवार, गीत में ज्योति गुप्ता अव्वल रहीं।
कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों और हरी चूड़ियों से सजी महिलाओं ने अपनी कला और प्रतिभा से पूरे पंडाल में समां बांध दिया। प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष संगीता बृजेश गुप्ता ने कहा कि हरियाली तीज आस्था, सौभाग्य और उमंग का पर्व है। झूला झूलना, गीत-संगीत और नृत्य महिलाओं को आपसी मेलजोल का अवसर देते हैं। कार्यक्रम में मेहंदी डिजाइन, डांस, पारंपरिक परिधान, वन मिनट शो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शारदा, मधु गुप्ता, प्रीति, शिल्पी गुप्ता, शारदा, सरोज, शालिनी अग्रवाल, किरण, अल्पना, आरती रहीं।