फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भिड़ा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो लोग घायल

Wed, 19 Aug 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। सदर थाना के तहत भिड़ा के पास तेज रफ्तार बलेनो कार ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में युवक लवनीत कुमार को हल्की चोटें आईं, जबकि युवती महक गंभीर घायल हो गईं।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में लवनीत कुमार निवासी खदेंहड़ा, डाकघर ककड़ियार ने बताया कि 17 अगस्त 2026 को शाम करीब 5:14 बजे वह भिड़ा में था। इसी दौरान उसकी रिश्ते में बुआ की बेटी महक निवासी गांव लोहडर, डाकघर रोपड़ी, तहसील बड़सर, स्कूटी लेकर वहां पहुंची।
हल्की बारिश के चलते वह स्कूटी की डिक्की से रेनकोट निकाल रही थी। इसी दौरान भोटा की ओर से हमीरपुर जा रही तेज रफ्तार बलेनो कार ने अपनी दिशा छोड़कर दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में महक की दाहिनी टांग, सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें