राठ। फल एवं सब्जियों के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2021 पर कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बांदा में 25 दिसंबर को समारोह आयोजित हुआ। जिसमें राजेंद्र को ऑनियन मैन आफ बुंदेलखंड से सम्मानित किया गया।
पोषण, स्वास्थ्य एवं आजीविका सुरक्षा के लिए फल एवं सब्जियों विषय पर आयोजित कार्यक्रम में गोहानी गांव के राजेंद्र सिंह लोधी को ऑनियन (प्याज) मैन ऑफ बुंदेलखंड की उपाधि से अलंकृत किया गया। उन्नतशील किसान राजेंद्र सिंह लोधी ने प्याज की अच्छी पैदावार की है। उन्हें यह पुरस्कार विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ .एमपी सिंह, भारतीय सब्जी अनुसंधान वाराणसी के निर्देशक डॉ. टीके बेहरा, विश्वविद्यालय के एसके वाजपेयी, डॉ. सत्यवृत्त द्विवेदी द्वारा दिया गया। वहीं 25 दिसंबर को जिलाधिकारी ने उन्हें सम्मानित किया।