फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पीईटी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित कराई जा रहीं पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे की ओर से ट्रेन के संचालन की समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

पीईटी परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में सुबह 10 से 12 और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। पीईटी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 25 व 30 अक्तूबर और एक नवंबर को अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। रेलवे की ओर से झांसी से प्रयागराज के लिए प्रतिदिन दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। झांसी रेलवे स्टेशन से दोपहर दो व शाम सात बजे ट्रेन प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन महोबा, बांदा, अतर्रा, चित्रकूटधाम कर्वी, मानिकपुर और नैनी स्टेशनों पर ठहराव लेंगी। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि यात्रा से पहले ट्रेन प्रस्थान व ठहराव की जानकारी की पुष्टि जरूर की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें