फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में भिड़े दुकानदार एक को घोंप दिया चाकू

Sat, 12 Sep 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन के वार्ड नंबर छह में शुक्रवार सुबह कूलर के पानी को लेकर दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। एक दुकानदार ने दूसरे को चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन


इससे वह घायल हो गया है और उसे नादौन अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कपड़ा व्यापारी सुरेंद्र भाटिया ने दुकान के बाहर कूलर रखा हुआ है।

साथ वाली ज्वेलर शॉप के मालिक मुख्त्यार सिंह और उसके बेटे ने सुरेंद्र भाटिया को कहा कि कूलर का पानी व्यर्थ बह रहा है और उसकी दुकान की तरफ आ रहा है।
विज्ञापन


इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि ज्वेलर शॉप मालिक ने सुरेंद्र भाटिया को चाकू घोंप दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे नादौन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुरेंद्र भाटिया ने पुलिस में दर्ज करवाई तहरीर में कहा है कि वह और उसका बेटा सुबह दुकान का सामान लगा रहे थे।
विज्ञापन


मुख्त्यार सिंह और उसके बेटे ने उसके बेटे से मारपीट शुरू कर दी। जब उसने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। एएसपी डा. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें