फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तकनीकी सहायक परीक्षा में पुष्पेंद्र को मिली सफलता

विज्ञापन
फोटो 24 एमएएचपी 13 परिचय-चयनित पुष्पेंद्र यादव। स्रोत: स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत सिजहरी के किसान के बेटे पुष्पेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित तकनीकी सहायक परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। उनका चयन तकनीकी सहायक पद पर हुआ है। इससे परिजनों में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन


सिजहरी गांव निवासी पुष्पेंद्र यादव ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही संजय गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से की। इसके बाद इंटरमीडिएट की परीक्षा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महोबा से उत्तीर्ण की। उन्होंने स्नातक परीक्षा कृषि विषय से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से उत्तीर्ण की। वर्तमान में पुष्पेंद्र एलएलबी कर रहे हैं। 13 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से आयोजित तकनीकी सहायक की परीक्षा में वह शामिल हुए थे। पुष्पेंद्र यादव के पिता बलराम यादव गांव में खेती करते हैं जबकि मां सुनीता सिंह गृहिणी हैं। पुष्पेंद्र ने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें