फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जन आक्रोश यात्रा पहुंची महोबा, मशाल जलाकर मांगा समर्थन

Fri, 27 Feb 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 27 एमएएचपी 13 परिचय-आल्हा चौक में मशाल जलाकर अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग बुलंद करते कार्यक
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड अलग राज्य की मांग को लेकर 16 फरवरी को चित्रकूट से शुरू हुई जन आक्रोश यात्रा शुक्रवार को महोबा शहर के आल्हा चौक पहुंची। इस दौरान पदाधिकारियों ने मशाल जलाकर बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर आवाज बुलंद की और नारेबाजी की। इससे पहले पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं से समर्थन मांगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय ने बताया कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण का संघर्ष जारी है। अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जो जन प्रतिनिधि राज्य निर्माण के लिए आवाज बुलंद नहीं कर रहे हैं और केवल निजी लाभ में व्यस्त हैं, उनका असली चेहरा जनता के बीच लाया जाएगा। इसी को लेकर 16 फरवरी को चित्रकूट से जन आक्रोश यात्रा निकाली गई है। जो कामतानाथ मंदिर से निकलकर बांदा, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, ललितपुर, दतिया, जालौन, हमीरपुर होते हुए शुक्रवार को महोबा पहुंची है। यहां पर संगठन ने कचहरी परिसर में पहुंचकर पर्चे बांटे और अधिवक्ताओं से समर्थन मांगा। इसमें अधिवक्ता राम सहाय राजपूत, भारत विशाल, चंद्रशेखर, गगन साहू, अजीत सिंह, शिवपाल सिंह, सुभाष सैनी आदि ने समर्थन दिया। इसके बाद आल्हा चौक में मशाल जुलूस निकालकर लोगों को इस आंदोलन से जुड़ने की अपील की। ताकि, बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को मजबूती मिल सके। इस मौके पर अशोक सक्सेना, रघुराज शर्मा, बुंदेली समाज संयोजक तारा पाटकर, वरुण अग्रवाल, हनीफ खान, रामजी, अमित त्रिपाठी, भगवान सिंह, सिकंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें