फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पुरानी पेंशन के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Mon, 15 Dec 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो-15 एचएएमपी-13 कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सेवा निवृत्त कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति और पेंशनर्स एसोसिएशन ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यहां पर पुरानी पेंशन की बहाली व अन्य मांगें रखीं।नारेबाजी करते हुए डीएम दफ्तर पहुंचे। यहां पर ज्ञापन देने आए अतिरिक्त एसडीएम को लौटा दिया। बाद में डीएम से प्रतिनिधि मंडल मिला और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



आंबेडकर पार्क में धरना देने के बाद जुलूस के शक्ल में पदयात्रा करते हुए संगठन के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर जमकर नारेबाजी की और फिर अध्यक्ष श्यामचरन साहू के नेतृत्व में ज्ञापन दिया। बताया कि वित्त विधेयक 2025 में पेंशनरों में तिथि के आधार पर विभेद पैदा किया गया है। केंद्रीय आठवें वेतन आयोग के गठन विषयक जारी नोटिफिकेशन में पेंशन पुनरीक्षण एवं अन्य पेंशनरी अनुसंशाओ के पुनरीक्षण को शामिल नहीं किया गया है। पेंशन को गैर अंसारी और गैर वित्त पोषित बताया गया है। पुरानी पेंशन ओपीएस को बहाल नहीं किया जा रहा है। केंद्रीय आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में सेवानिवृत्त पेंशनरों के पेंशन पुनरीक्षण और अन्य लाभों को शामिल करने की मांग की है। पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए। यह कर्मचारियों की जीविका है। इस दौरान गुरदेव सिंह,जय नारायण सचान, नाजिम राजा खान, रघुराज सिंह, दयाशंकर द्विवेदी, उमाशंकर द्विवेदी, रामगोपाल, गोविंद, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, बाबूलाल,राजेंद्र तिवारी, विश्वनाथ प्रजापति,माहेश्वरी लाल, रघुवर प्रसाद वर्मा,राज किशोर समेत संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें