हमीरपुर। जिले भर में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इसे लेकर जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। यूनिटी दौड़ का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे मुख्य अतिथि ने किया। यूनिटी दौड़ में जिले के सभी विद्यालयों के करीब 500 महिला व पुरुषों ने प्रतिभाग किया।
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य जीतेंद्र सिंह सेंगर ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी हिमांशू दुबे, जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुलदीप निषाद, जिलाधिकारी, एसपी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) भी मौजूद रहे।
मुख्यालय स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सबा कौसर के संरक्षण में सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
जिला कारागार में कार्यक्रम की शुरुआत जेल अधीक्षक मंजीव विश्वकर्मा ने कराई। राठ संवाद के अनुसार नगर पालिका परिषद में भाजपाइयों ने एकता के लिए दौड़ लगाई। इस मौके पर विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, गोहांड ब्लाक प्रमुख अरविंद मुखिया, राठ प्रतिनिधि अमरचंद अनुरागी आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक डॉ अंबेश कुमारी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला महामंत्री नरवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ आराधना राजपूत, उदित नारायण त्रिपाठी, सत्यप्रकाश राजपूत रहे।
इसी प्रकार सरीला कस्बे में एसडीएम बलराम गुप्ता के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। इस मौके पर चेयरमैन पवन अनुरागी मौजूद रहे।
भरुआ सुमेरपुर संवाद के अनुसार -अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में कस्बे के परनामी भवन में विचार एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गजलकार बीरेंद्र कुमार शजर, संस्था के अध्यक्ष लखनलाल जोशी, वयोवृद्ध कवि नारायण प्रसाद रसिक, संरक्षक शिवकरण सिंह सरस सुरौली आदि ने रचनाएं प्रस्तुत की। कवि कमल किशोर कमल को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बिवांर संवाद के अनुसार हीरानंद कॉलेज के बच्चों के साथ लगभग एक किलोमीटर तक सभी ने यूनिटी का संदेश देते हुए दौड़ लगाई। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य रमेश सिंह भदौरिया , रघुनाथ सिंह, अजीत कुमार, भरत कुमार आदि मौजूद रहे। मौदहा संवाद के अनुसार मेला मैदान से थाना चौराहा तक दौड़ लगाई और एकता का संदेश दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी विनीता पहल के साथ कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह समेत स्टाॅफ व अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।