फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तैयारियां पूरी, गणतंत्र दिवस पर फहराएगा तिरंगा

Sat, 25 Jan 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने 26 जनवरी को होने वाली परेड को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने परेड का रिहर्सल कराया। रविवार को आयोजित परेड में महिला टुकड़ी समेत आठ टुकड़ियां परेड के मुख्य अतिथि को सलामी देंगी। इसके अलावा वाहनों के दस्ते में डॉग स्क्वायड समेत अन्य दल शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

एसपी ने परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल कराया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने परेड की तैयारी, अनुशासन, समन्वय और प्रदर्शन की समीक्षा की और परेड में शामिल सभी टोलियों को प्रोत्साहित किया। प्रभारी आरआई एसआई अविनाश द्विवेदी ने बताया कि परेड में आठ टुकड़ियां शामिल होंगी। जिसमें एक महिला टुकड़ी भी रहेगी। इसके अलावा वाहनों की टुकड़ियों में सबसे पहले बाइक दस्ता के अलावा डॉग स्क्वायड, साइबर, मिशन शक्ति व सीसीटीएनएस के संयुक्त दस्ते के अलावा यूपी 112, वायरलेस सेक्शन, बज्र वाहन, दंगा नियंत्रण, फायर सर्विस के साथ एंबुलेंस शामिल रहेंगी।
-
एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा को राष्ट्रपति वीरता पदक
हमीरपुर। जिले में तैनात एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा को राष्ट्रपति वीरता पदक से नवाजा जाएगा। बताते चलें कि 28 मई 2022 को गाजियाबाद पुलिस को सूचना मिली कि गौतमबुद्ध नगर का एक लाख का इनामी बदमाश अवनीश उर्फ बिल्लू दुजाना अपने साथी के साथ हथियारों से लैस होकर पुश्ता रोड की ओर जा रहा था। सूचना पर तत्कालीन एएसपी डॉ. शर्मा ने स्वाॅट टीम व सिविल पुलिस बल के साथ इलाके में चेकिंग शुरू की। सुबह चार बजे दो संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगे। पीछा करने पर हिंडन बैराज पुल के पास बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। डॉ. शर्मा ने तीन टीमों का गठन किया और स्वयं फायरिंग के बीच बदमाशों का सामना किया। घटना में निरीक्षक अब्दुर रहमान व आरक्षी संदीप कुमार घायल हो गए थे। बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण डॉ. शर्मा बाल-बाल बची थी। अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने व उनकी टीम ने बदमाशों को नियंत्रित किया। इनामी घायल बदमाश बिल्लू दुजाना को अस्पताल ले जाया गया। रास्ते उसे मृत घोषित कर दिया गया। उनके इस अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा के लिए एसपी डॉ. शर्मा व उनकी टीम को राष्ट्रपति वीरता पदक से नवाजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें