फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के पहले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट शुरू कराने की तैयारी तेज

विज्ञापन
पत्योरा में निर्माणाधीन फिल्टर वेड। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में यमुना नदी पर दो स्थानों नमामि गंगे परियोजना के तहत पत्योरा व हरौलीपुर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहे हैं। पत्योरा के प्लांट की 336.98 करोड़ व हरौलीपुर में 242 करोड़ की लागत है। इन्हें हर हाल में विधानसभा चुनाव के पहले पूरा करना हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की अति महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत जिले में हर घर नल से जल उपलब्ध कराए जाने की कवायद तेज गति से निर्माणाधीन है। जिले के दो ब्लाकों सुमेरपुर व कुरारा में यमुना नदी में दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट 578 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे हैं। इनके चालू होने से सुमेरपुर, मौदहा व कुरारा के 127 गांवों की छह लाख आबादी को शुद्ध पानी उपलब्ध होगा। परियोजना में अभी तक करीब 179 किमी बड़ी पाइप लाइन व 160 किमी छोटी पाइप लाइनें बिछा दी गईं हैं। साथ ही डब्लूटीपी, काफर डैम, फिल्टर हाउस, ओवरहैड टैंक व सीएलएफ आदि निर्माणाधीन हैं। (संवाद)
पत्योरा ट्रीटमेंट प्लांट की लागत 336.98 करोड़
पत्योरा में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य कार्यदाई संस्था जेडब्लूआईएल (जिंदल) ने करीब 45 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया है। इससे सुमेरपुर ब्लॉक के 57 व मौदहा ब्लाक के 46 गांव लाभांवित होंगे। इंटेक व डब्लूटीपी का 40 फीसदी निर्माण हो चुका है। जबकि काफर डैम का 60 फीसदी व फिल्टर हाउस व सीएलएफ का कार्य तेज है। जिसमें 46 ओवरहेड टैंकों में 31 पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

487 किमी पड़ेगी बड़ी पाइपलाइन
सुमेरपुर और मौदहा ब्लाक के लिए 306 किमी बड़ी पाइप लाइन व 907 किमी छोटी पाइप लाइन बिछाई जानी है। इनमें अभी तक 100 किमी बड़ी मेन पाइप लाइन व 125 किमी डिस्ट्रीव्यूशन छोटी पाइप लाइनों का कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं कुरारा ब्लाक के हरौलीपुर वाटर प्लांट से 24 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 181 किमी बड़ी व छोटी 79 किमी पाइप लाइनों के सापेक्ष अब तक 83 किमी बड़ी व 34 किमी छोटी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी हैं।
चुनाव के पहले योजना पूरी किए जाने के निर्देश
नमामि गंगे मिशन से बन रहे ट्रीटमेंट प्लांटों से लाखों लोगों को मीठा पानी उपलब्ध होगा। प्रधानमंत्री की हर घर नल से जल उपलब्ध कराने का कार्य तेज है। शासन स्तर से विधानसभा चुनाव के पहले योजना संचालित करने के निर्देश मिले हैं। हरौलीपुुर वाटर प्लांट का करीब 55 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। वहीं पत्योरा वाटर प्लांट का भी 45 फीसदी कार्य पूरा है। कहा कि 2022 के तक योजना पूरी करनी है। इससे कुल 127 गांवों की करीब छह लाख की आबादी लाभांवित होगी।
राजेश कुमार यादव, एडीएम (नमामि गंगे मिशन)

परियोजना का निरीक्षण करते एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव।- फोटो : HAMIRPUR

पत्योरा में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्रेरीफायर डेम।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें