राठ (हमीरपुर)। चिकासी थाने के हरदुआ गांव में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
पूजा के पिता जालौन जिले के परासन गांव निवासी पिता चतुरूईंया ने बताया कि जुलाई 2024 में बेटी पूजा की शादी शिव सिंह निषाद से की थी, वह चार माह की गर्भ से थी। बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनकी बेटी ने फोन कर बताया था कि ससुराल के लोग मारपीट कर रहे हैं। शाम को जब वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो कमरे के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगी थी। पूजा फंदे पर लटकी मिली। आरोप है कि ससुरालियों ने मारकर शव को फंदे से लटकाकर भाग गए। चिकासी थानाध्यक्ष मयंक चंदेल ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी किसी ने तहरीर नही दी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
हरदुआ गांव निवासी शिव सिंह निषाद ने बताया कि वह बेतवा नदी किनारे सब्जी की बारियां लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी पत्नी पूजा (22) ने बृहस्पतिवार देर शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि पत्नी अक्सर मायके में रहती थी।