फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: देसी शराब ठेका में महिलाओं ने किया हंगामा

Sat, 11 Apr 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। गांव के पास से शराब की दुकान हटाने के लिए बीती रात महिलाओं ने हंगामा किया। सेल्समैन का आरोप है कि ठेके में रखी शराब की 23 पेटियां नष्ट कर डाली और पांच हजार रुपया भी निकाल ले गईं। सूचना पर आई पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

ललपुरा थानाक्षेत्र के सहुरापुर गांव के बाहर स्वासा गांव निवासी पूजा सिंह के नाम सरकारी देसी शराब की दुकान है। दुकान के सेल्समैन विकास का आरोप है कि रात करीब नौ बजे गांव की करीब 24 से अधिक महिलाएं हाथ में लाठी-डंडा लेकर दुकान पर आ धमकीं और विरोध प्रदर्शन करते हुए शराब की दुकान हटाए जाने की मांग करने लगीं। महिलाओं का कहना है कि पिछले वर्ष गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जहां दुकान थी, वहीं ले जाओ। ठेकेदार को मौके पर बुलाने और शराब की दुकान हटाने का दबाव बनाने लगीं। हंगामे की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। इस दौरान महिलाओं ने शराब की पेटियां तोड़ दीं। बिक्री के पैसे भी निकाल लिए। करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे के बाद पहुंची ललपुरा पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

ललपुरा थाना प्रभारी राकेश कुमार सरोज ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें