फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अंग्रेजी विषय के मॉडल पेपर हल कर करें अभ्यास

Sat, 25 Jan 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल अंग्रेजी के पेपर का पैटर्न भी इस साल से बदल दिया है। बदले हुए पैटर्न पर मॉडल पेपर का अभ्यास करें।
विज्ञापन

महर्षि विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में अंग्रेजी के शिक्षक आकाश गुप्ता ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी गंभीरता से करें। प्रश्नों के उत्तर को लिखकर अभ्यास करें। विशेषज्ञ की मानें तो काल (टेंस) की जानकारी और गद्य-पद्य के पाठों का सारांश यदि तैयार है तो अच्छे नंबर मिलेंगे। इसकी जानकारी होने से छात्र अपने मन से प्रश्न का उत्तर बनाकर लिख सकते हैं।
विज्ञापन

भूत, भविष्य व वर्तमान काल के बीच के अंतर और उसमें प्रयोग होने वाली क्रिया की जानकारी दी जाएगी। बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का शब्द कोष मजबूत हो तो कभी कोई समस्या नहीं होगी। व्याकरण के लिए काल (टेंस) को भली-भांति पढ़ लें। इससे अनुवाद में भी फायदा पहुंचता है। अपठित गद्य का गंभीरता से करें।
विज्ञापन


प्रश्न पत्र के दो भाग होंगे। भाग अ व भाग ब
- भाग अ के प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। जिसका आपको सही उत्तर को ओएमआर शीट में गोला करना है।
- भाग ब में विस्तृत उत्तरीय प्रश्न होंगे। इस भाग में साहित्य और व्याकरण से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें