फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सपा जिलाध्यक्ष राज बहादुर पाल की अध्यक्षता में सोमवार को मासिक बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से जल्द होने वाले ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर विचार विमर्श हुआ। बैठक में संगठन विस्तार पर भी चर्चा की गई। बैठक का आयोजन पार्टी कार्यालय में हुआ। जिसमें सपा से घोषित सुमेरपुर ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी जय नारायण यादव, कुरारा में संजय यादव मौजूद रहे। जिसमें इस चुनाव को हर हाल में जीतने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

इसके लिए बीडीसी सदस्यों से संपर्क कर अपने पाले में लाने पर चर्चा हुई। जिला महासचिव कमरुद्दीन, राजेश कुमार सविता, जावेद मेजर, एके निगम, सुनील कुमार सविता, हसन खान गोलू मीडिया प्रभारी ने संगठन विस्तार पर चर्चा की। बैठक में शिवशरण यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवशरण यादव, व्यापार सभा के अध्यक्ष नंदू शिवहरे, दानिश खान, कामता प्रसाद लोधी, आलोक राजपूत, गया प्रसाद अनुरागी, आनंद मिश्रा, विवेक यादव श्रीपत वर्मा, नीलम यादव, राघवेंद्र यादव रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें