फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की संपत्तियों को बेच रही सरकार

विज्ञापन
सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता करते राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर निषाद। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने गुरुवार को सपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा केंद्र व राज्य की सरकार देश की संपत्तियों को बेचने का काम कर रही हैं। बढ़ती महंगाई व कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए सरकार को सभी मुद्दों में विफल बताया है। कहा उद्योगपतियों के इशारे पर बजट पास किया गया है। वहीं पार्टी कार्यालय में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा बेतहाशा महंगाई में वृद्धि हुई है। कहा किसान काले कानून के खिलाफ धरने पर बैठा है। वहीं केंद्र सरकार सभी की आय दोगुनी बढ़ाने की बात कर रही है। कहा अखिलेश यादव ने प्रदेश में नहर व ट्यूबवेल का पानी मुफ्त किया था। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल, ज्ञान सिंह यादव, राजेश कुमार, हसन खान आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें