फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम फंड की आय से सड़कों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास/डीएमएफ की समीक्षा बैठक डीएम डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट सभागार में ली। जिसमें न्यास से प्राप्त होने वाली धनराशि से सात स्थलों पर संचालित खनिज बैरियरों में जांच के लिए रिटायर्ड सैनिकों को रखने व खनन क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कराने पर खर्च के निर्देश दिए। डीएम ने बताया सैनिक कल्याण बोर्ड से 42 रिटायर्ड सैन्य कर्मचारी के प्रस्ताव मांगे हैं। उन्होंने कहा प्रयोग के तौर पर पहले इनको चार माह के लिए (1 मार्च से 30 जून तक) रखा जाएगा।
विज्ञापन

आगे उपयोगिता को देखते हुए कार्यकाल बढ़ाया जाएगा। उन्होंने फंड से पीएचसी बेरी की टूटी बाउंड्रीवाल ठीक कराने व कुरारा क्षेत्र के बेरी, इंदुपुरी, बिंदपुरी मार्ग बनवाए जाने के निर्देश दिए। वहीं जिले के कस्तूरबा विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालन के लिए प्रोजेक्टर लगाने को कहा। बैठक में एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र सिंह, खनिज अधिकारी केके राय, बीएसए सतीश कुमार, सीएमओ डॉ. आरके सचान, ग्राम पंचायतों के प्रशासक आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें