मौदहा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण के आह्वान पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मीरा तालाब स्थित भीम राव आंबेडकर पार्क से एक विशाल साइकिल यात्रा निकाली। जो मुख्य मार्गों से होते हुए रहमानियां कालेज के पास आंबेडकर पार्क में संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी कौशल बाल्मीकि और आजाद समाज के मंडल प्रभारी चांद बाघमारे रहे। यात्रा का नेतृत्व सदर विधानसभा अध्यक्ष आशीष विनायक ने किया। यात्रा में शरद चौधरी, राकी बाल्मीकि, संतोष वर्मा, गुफरान, जान अली, आजाद सूरज, असलम मंसूरी, इम्तियाज अली रहे। (संवाद)