हमीरपुर। सपा एमएलसी उदयवीर सिंह ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार महिला, किसान, नौजवान व छात्र विरोधी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाने का काम करेगी। वह गुरुवार को लोनिवि के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। साथ ही कहा कि इस बार जनता सपा को बुंदेलखंड में अपना आशीर्वाद देगी।
उदयवीर सिंह के शहर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद लोनिवि के गेस्ट हाउस में रुक कर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से भेंट करने के साथ सेक्टर और बूथ प्रभारियों की समीक्षा बैठक की। इसके बाद राठ विधानसभा क्षेत्र के मुस्करा गांव पहुंचकर कार्य कार्यकर्ताओं के साथ बूथ और सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक कर जानकारी प्राप्त ली।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राज बहादुर पाल व पूर्व विधायक डॉ.अंब्रेश कुमारी के अलावा कमरुद्दीन, राकेश यादव, जावेद मेजर, मिथलेश कुशवाहा, पुष्पेंद्र यादव, मनप्यारे निषाद, राजेश राजपूत, डॉ.शमीम, जितेंद्र मिश्रा, डॉ.मनोज प्रजापति, अनिल अहिरवार, गयादीन अनुरागी, संजय यादव, शिवशरण यादव, जय नारायण यादव, हसन खान, केशव बाबू शिवहरे, अवधेश बहादुर सिंह, लाला प्रधान, मान सिंह यादव, हिमांशु यादव व नीलम यादव आदि मौजूद रहे।