फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के उपचुनाव में मतदाताओं ने चुने नए चेहरे, पूर्व प्रधान की पत्नी व बेटे को हराकर प्रतिद्वंदी हुए विजयी

विज्ञापन
पुरैनी के नवनिर्वाचित प्रधान प्रमोद को मुंह मीठा कराते समर्थक। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। पुरैनी व उमरिया ग्राम पंचायत में हुए प्रधान पद के उपचुनाव में मतदाताओं ने सहानुभूति को दर किनार कर दिया। पुरैनी में पूर्व प्रधान की पत्नी को 24 वोटों से मात खानी पड़ी है। वहीं उमरिया के पूर्व प्रधान के पुत्र को 204 वोटों की करारी शिकस्त मिली। विजयी प्रधानों व उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

पुरैनी व उमरिया ग्राम प्रधानों की आकस्मिक मौत के बाद सोमवार को उपचुनाव कराया गया था। गुरुवार को हुई मतगणना ने सभी को चौका दिया है। दोनों ग्राम पंचायत के मतदाताओं ने सहानुभूति को दर किनार कर मतदान किया है। पुरैनी के पूर्व प्रधान स्व. जितेंद्र सिंह की पत्नी अर्चना देवी को प्रमोद सिंह ने 24 वोटों से हराया है। प्रमोद को 716 व अर्चना को 692 मत मिले।
वहीं उमरिया में राजेश सिंह ने पूर्व प्रधान स्व. अशोक कुमार के पुत्र पवन को 204 वोटों से हराया। राजेश को 678, पवन को 474 व अर्जुन को 278 वोट मिले। परिणाम आने के बाद विजयी प्रधानों को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लादकर बधाई दी। समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। एसडीएम जुबेर वेग ने बताया कि दोनों ग्राम पंचायत के चुनाव के परिणाम की घोषणा कर दी गई है। मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई।
विज्ञापन

ईमानदारी से करेंगे गांव का विकास
उमरिया ग्राम पंचायत के उप चुनाव में नवनिर्वाचित प्रधान राजेश का कहना है कि गांव में भाईचारे का माहौल कायम रखते हुए ईमानदारी से गांव का विकास किया जाएगा।
मतदाताओं की इच्छा पर सब निर्भर
प्रतिद्वंदी रहे पवन कुमार ने कहा हारजीत मतदाताओं की इच्छा पर निर्भर करता है। कहा उन्हें हार स्वीकार है। वह गांव की भलाई के साथ लोगों के सुखदुख में पहले की तरह शामिल होंगे।
---------------------------
मतदाताओं का जताया आभार
पुरैनी के नवनिर्वाचित प्रधान प्रमोद कुमार का कहना है कि वह समर्थकों व गांव के लोगों के आभारी हैं। जिन्होंने उन्हें विजयी दिलाई है। गांव में गोशाला, शिक्षा व साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और भरपूर विकास कराया जाएगा।
हमें अपनी हार स्वीकार
दूसरे नंबर पर रही पूर्व प्रधान की पत्नी अर्चना सिंह का कहना है कि यह मतदाताओं की इच्छा थी, हमें अपनी हार स्वीकार है।

उमरिया के नवनिर्वाचित प्रधान राजेश कुमार अपने समर्थकों के साथ खुशी का इजहार करते हुए।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें