फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौरंग लदे ट्रक से कुचलकर बैरियर कर्मी की मौत, चालक के ट्रक न रोकने पर बिना हेलमेट लगाए कर्मी कर रहा था पीछा

विज्ञापन
घटना करने वाला ट्रक। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। मौरंग लदे ट्रक के जिला पंचायत के बैरियर पर न रुकने पर बैरियर कर्मी ने बाइक से उसका पीछा किया। बिना हेलमेट लगाए कर्मी बाइक के अनियंत्रित होने पर ट्रक के नीचे आ गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से बैरियर कर्मियों में हड़कंप मचा है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बेतवा नदी की बेरी खदान से मंगलवार रात मौरंग लेकर एक ट्रक निकला जो जल्ला गांव में कंडौर मोड़ पर स्थित जिला पंचायत के बैरियर पर नहीं रुका। इस बैरियर से होकर गुजरने वाले मौरंग के ट्रकों से जिला पंचायत ठेकेदार पथकर वसूलता है। बैरियर पर मौजूद कर्मी ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने अनदेखा कर ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। तभी बैरियर पर मौजूद प्राइवेट बैरियर कर्मी बांदा जिले के थाना तिंदवारी के बेंदा गांव निवासी भोला (28) पुत्र सूर्य प्रकाश ने ट्रक का बाइक से पीछा किया तो चकोठी गांव के पास वह बाइक सहित ट्रक के पीछे घुस गया।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाते ही बैरियर पर बैठे अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घायल साथी को तुरंत इलाज कराने के लिए सीएचसी ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के डाक्टरों ने भोला को कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भोला अविवाहित था, जिसकी शादी भी इस वर्ष होनी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जालौन के थाना आटा के इटौरा गांव निवासी ट्रक चालक पूरन को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि ट्रक का पीछा करते समय भोला बाइक सहित ट्रक के पीछे घुस गया। जिससे यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें