फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन कार्य के चौथे दिन शनिवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। शनिवार को चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए। अब तक कुल 12 लोग नामांकन पत्र ले चुके हैं।
विज्ञापन

उपचुनाव को लेकर हलचल तेज है। सभी राजनीतिक दल चुनावी बैठकें कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटे हैं। वहीं कलक्ट्रेट परिसर के चकबंदी न्यायालय में नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन के चौथे दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
शनिवार को निर्दलीय हेमंत प्रताप सिंह, बहुजन मजदूर पार्टी से रामवीर सिंह, जन अधिकारी पार्टी से राजा भइया व प्रगतिशील समाज पार्टी से रामगोपाल ने नामांकन पत्र लिया। अब तक सपा, बसपा समेत 12 प्रत्याशी नामांकन पत्र ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें