फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद किए 20 लाख रुपये, जांच में जुटी टीम

Wed, 19 Jan 2022 10:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

विधानसभा चुनाव में लगी उड़नदस्ता टीम ने जांच शुरू कर दी है। उधर मौरंग खंड मालिक को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
बरामद नोटों की गिनती करती उड़नदस्ता टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में हमीरपुर शहर के वन विभाग के निकट कुरारा फोरलेन पर सीओ सदर विवेक यादव व कोतवाल भरत कुमार ने चेकिंग के दौरान कुरारा की ओर से आ रहे बोलेरो को रोक चेकिंग की। चेकिंग के दौरान गाड़ी से करीब 20 लाख की नगदी बरामद की है।

विज्ञापन


सीओ विवेक यादव ने बताया कि बुधवार देर शाम करीब आठ बजे वन विभाग के निकट चेकिंग के दौरान कुरारा की ओर से आ रही बोलेरो कार को रोका। कार सवार राजकमल यादव निवासी पूरे गुसाईं अमेठी व संदीप सिंह तोमर निवासी गनेशपुरा जनपद मुरैना (मप्र) ने बताया कि वह रिरुआ बसरिया खदान से मौरंग बिक्री की रकम लेकर आ रहे हैं।

बताया कि होसंगाबाद (मप्र) के रसमीत सिंह के नाम मौरंग खंड 24-4 है। सीओ के बुलाने पर विधानसभा चुनाव में लगी उड़नदस्ता टीम ने बरामद रकम की जांच शुरू कर दी है। उधर मौरंग खंड मालिक को भी बुलाया गया है। फिलहाल जांच पड़ताल में पुलिस और उड़नदस्ता टीम जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें