फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तालाब में डूब रहे युवक को पुलिसकर्मियों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। कस्बे के वार्ड नंबर तीन निवासी लाखन के बेटा अरविंद (35) शुक्रवार रात घरेलू विवाद के चलते तालाब में कूद गया। सूचना मिलते ही यूपी 112, कुरारा थानाध्यक्ष प्रिंस दीक्षित और कस्बा चौकी इंचार्ज शिवम दत्त पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


युवक तालाब के गहरे पानी में डूब रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और लवकुश पटेल ने बिना देर किए रेस्क्यू शुरू किया। दोनों जवान तालाब में उतरकर युवक को बचाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें