हमीरपुर। शासन से आए निर्देशों के तहत 58 वर्ष की आयु पूरी कर चुके निरीक्षक व उपनिरीक्षक अब पेशकारी करेंगे। जिले में इनकी संख्या 28 है। सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन दिनेश कुमार शर्मा ने ऐसे निरीक्षकों की सूची जारी कर गूगल मीट पर जुड़ने के आवश्यक निर्देश दिए हैं।
जिले में 58 वर्ष की उम्र पार कर चुके कुल 28 लोगों की छंटनी की गई है। जिसमें दो निरीक्षक व 26 उपनिरीक्षक हैं। जिनसे पेशकार (रीडर) से संबंधित कार्य कराए जाने के निर्देश अपर पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज दिनेश कुमार शर्मा ने जारी किए हैं। प्रयागराज जोन से आए पत्र में कहा गया है कि इन्हें अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में रीडर के पद पर समायोजित कर संबंधित कार्य कराए जाएंगे।
जनपद में प्रभारी अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक अनुरुद्ध कुमार, निरीक्षक देवतादीन सरोज, उप निरीक्षक भारत प्रसाद, सुरेंद्र कुमार शुक्ल, सतीश चंद्र, दीपचंद मिश्र, सुशील कुमार द्विवेदी, महेंद्र सिंह, कमलाकांत सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, गोपी कृष्ण पांडेय, मो. साबिर खां, पुरुषोत्तम बाबू पांडेय, रामसजीवन पांडेय, रामलखन मिश्र, मो. इस्माइल खां, हरिशंकर मिश्र, बृजलाल द्विवेदी, वासदेव पाल, अशोक कुमार सिंह, राधाकांत मिश्र, प्रकाश चंद्र पांडेय, चंद्रकुमार सिंह, युवराज सिंह यादव, भिखारीलाल, भारत यादव, नुरूल हक व अवैश अहमद सिद्दीकी सहित 28 दरोगा 58 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं।