फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने किए 13 दरोगाओं के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एसपी ने महकमे में भारी फेरबदल किया हैं। पुलिस लाइन से एक इंस्पेक्टर को अपराध नियंत्रण के लिए सुमेरपुर थाने का अतिरिक्त प्रभारी बनाया है। जबकि 13 दरोगाओं, आठ हेड कांस्टेबल व 17 कांस्टेबलों के तैनाती स्थानों में फेरबदल किए हैं। एसपी एनके सिंह ने बताया पुलिस लाइन से निरीक्षक चंद्रशेखर गौतम को सुमेरपुर थाने में तैनात कर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक बनाया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार दरोगा राकेश द्विवेदी को ललपुरा से मझगवां, अभिषेक को बिवांर से शहर कोतवाली, दिनेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से बिवांर, प्रमोद कुमार त्रिपाठी को जलालपुर से राठ, हरिश्चंद्र को चौकी प्रभारी कुनेहटा से चौकी प्रभारी पढ़ोरी मौदहा, हरिनारायण को जरिया से बिवांर, हेमंत मिश्रा को लाइन से चौकी प्रभारी कुनेहटा, तौफीक अहमद को चुनाव सेल से चिकासी, मधुरेश कुमार त्रिपाठी को मौदहा से ललपुरा, शाहजहां अली को लाइन से जलालपुर, दीपक कुमार को बिवांर से सिसोलर, फूलचंद्र मिश्रा को सिसोलर से बिवांर व प्रमोद कुमार को चिकासी से जरिया में नियुक्ति की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें