फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में सहेली के साथ पुलिस के हाथ लगी पिस्टल वाली प्रेमिका

Wed, 17 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
बांदा शहर कोतवाली में युवती से पूछताछ करती मौदहा पुलिस। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पिस्टल वाली प्रेमिका को आखिरकार पुलिस ने दबोच ही लिया। उसके साथ उसकी एक सहेली को भी पकड़ा है। चर्चा है कि अगवा किया गया दूल्हा (अशोक यादव) भी पुलिस ने मिल गया है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन



शहर के बन्योटा मोहल्ले में एक घर में छापा मारकर मौदहा पुलिस ने पिस्टल वाली प्रेमिका को पकड़ लिया। उसका नाम वर्षा है उसके साथ सहेली कीर्ति और दोस्त राहुल को भी पकड़ा है। सूत्रों के अनुसार प्रेमी दूल्हे  को भी पुलिस अपने साथ बांदा कोतवाली ले आई।

बांदा कोतवाल डीपी तिवारी ने बताया मामला मौदहा कोतवाली में दर्ज है। वहां से आई पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से युवती को हिरासत में लिया है। उसकी एक सहेली को भी पुलिस ने साथ ले लिया है। दोनों से देर रात तक कोतवाली के बंद कमरे में मौदहा पुलिस पूछताछ करती रही।
विज्ञापन



युवती बिना किसी डर-दबाव के बेझिझक पुलिस के सवालों का जवाब देती रही।सोमवार की रात मटौंध (बांदा) थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव निवासी अशोक कुमार यादव की बारात मौदहा (हमीरपुर) थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव गई थी। जयमाल आदि के बाद चढ़ावा कार्यक्रम हो रहा था।

दूल्हा अशोक और कुछ बाराती जनवासे में थे। इसी बीच स्कार्पियो गाड़ी पर अपने कई साथियों के साथ पहुंची युवती ने दूल्हा अशोक को तमंचा अड़ा दिया। बेवफाई और धोखेबाजी के आरोप लगाते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। दोनों के बीच कुछ देर तक नोकझोंक हुई।

युवती का कहना था कि काफी अरसे से उसका अशोक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपने साथ कोर्ट मैरिज की भी बात कही। कुछ देर बाद युवती दूल्हा अशोक को बल पूर्वक अपने साथ स्कार्पियो पर लेकर फरार हो गई। बारात और गांव में हड़कंप मच गया। मौदहा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें