फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों के बच्चों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, मिलेगी 6 हजार स्कॉलरशिप

Wed, 17 May 2017 11:10 AM IST
उमेश कुमार शर्मा/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक कल्याण विभाग के सौजन्य से अब पूर्व सैनिकों के बच्चों को सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की ट्रेनिंग के लिए छह हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रति वर्ष मिलेगी। पहले यह राशि 15 सौ रुपये थी। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


सैनिक कल्याण विभाग ने सरकार से इस राशि को 15 सौ से बढ़ाकर छह हजार करने की मांग की थी। यह राशि उन पूर्व सैनिकों के बच्चों को मिलेगी, जो हवलदार के रैंक तक ही सेवानिवृत्त होकर आए हैं।

इसके लिए विभाग ने पहले पूर्व सैनिक की वार्षिक आय लिमिट एक लाख रुपये तक रखी थी, जिसे भी सरकार ने बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दिया है।  साथ ही अन्य कोर्सों के लिए भी पूर्व सैनिकों के बच्चों को पांच सौ रुपये की छात्रवृत्ति प्रति माह मिलेगी।
विज्ञापन


इन कोर्सों में पालीटेक्निक, कृषि विश्वविद्यालय में पढ़ाई, डॉक्टर, इंजीनियर, आयुर्वेदिक पढ़ाई, बीएड, जेबीटी, आर्ट्स, सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं, पटवारी कोर्स, वेटरनरी के लिए विभाग व सरकार द्वारा पांच सौ रुपये की छात्रवृत्ति हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिक के बच्चों को दी जाएगी। 

सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि पूर्व सैनिकों के बच्चों को एसएसबी ट्रेनिंग के लिए अब छह हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि प्रतिवर्ष मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें