फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जमीन से महज सात इंच नीचे बिछी मिली पाइप लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में बिछाई जा रही पाइपलाइन के कार्यों में लापरवाही सामने आई है। मंगलवार को मिश्रीपुर ग्राम पंचायत के मजरा छोटा सिमरा में निरीक्षण के दौरान पाइपलाइन जमीन से महज सात इंच नीचे बिछी मिली। पाइपलाइन की गहराई जांचने के लिए अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) विजय सिंह खुद गड्ढे में उतर गए। मानकों के विपरीत काम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम ने मजरा छोटा सिमरा और बड़ा सिमरा में औचक निरीक्षण किया। छोटा सिमरा में श्री हरि कंपनी की ओर से बिछाई जा रही पाइपलाइन की गहराई निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिली। इस पर एडीएम ने जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता को मामले की जांच कराने और मानकों के विपरीत काम मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि पाइपलाइन पर्याप्त गहराई में बिछाई जानी चाहिए ताकि भारी वाहनों की आवाजाही से उसे नुकसान न पहुंचे और गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। एडीएम ने निरीक्षण में मिली कमियों की जांच कर सुधार कराने तथा जल जीवन मिशन के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।

पाइप लाइन से सड़क धुलते मिले ग्रामीण
एडीएम ने बड़ा सिमरा में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। यहां कई स्थानों पर नलों की टोटियां गायब मिलीं। कुछ ग्रामीण पाइपलाइन से वाहन धुलते और खेतों व रास्तों की तराई करते दिखाई दिए। इससे पानी नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा था। इस पर एडीएम ने पेयजल की बर्बादी रोकने और पानी का उपयोग केवल जरूरत के अनुसार करने के निर्देश दिए। एक ग्रामीण ने नाली की सफाई के दौरान जेसीबी से नल और उनके स्टैंड क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। एडीएम ने मामले की जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें