फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मंडी में खड़े जब्त वाहन से गायब कर दी गिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। राज्य कर विभाग के सचल दल की कार्रवाई में पकड़े गए वाहन से गिट्टी गायब हो गई है। वहीं दूसरी जगह गिट्टी का ढेर मिला है। सहायक आयुक्त (प्रभारी) राज्य कर सचल दल ने कोतवाली में मंडी के कुछ लोगों सहित ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को राज्य कर अधिकारी दुर्गा प्रसाद और उनकी टीम ने नहर बाईपास से बिना वैध प्रपत्रों के अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते हुए वाहन को पकड़ा था। उसे गल्ला मंडी में सरकारी अभिरक्षा में सौंप दिया था। जब टीम जांच करने पहुंची तो वाहन से गिट्टी गायब मिली। वहीं मंडी परिसर में ही गिट्टी का ढेर लगा मिला। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से जांच में गिट्टी का ढेर करीब 18 से बीस घनमीटर होना पाया गया है। जब्त वाहन की क्षमता लगभग 20 घनमीटर रहा। कहा कि वाहन और उसमें लदे माल को सरकारी अभिरक्षा में सौंपे जाने के बावजूद गिट्टी गायब हो गई। मामले में पनवाड़ी निवासी वाहन चालक राजकुमार मिश्रा, महोबा के नागपुरा निवासी वाहन स्वामी संदीप साहू व मंडी परिसर के कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें