फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खोदाई के दौरान पाइपलाइन टूटी, 2000 की आबादी पानी के लिए परेशान

विज्ञापन
फोटो 25 एचएएमपी 27- सुमेरपुर वार्ड 14 में चौड़ीकरण कार्य से टूटी पेयजल पाइप नाली से बहता पानी।
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के मध्य से गुजरे बांदा पैलानी तिंदवारी स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार खोदाई करा रहा है। इस दौरान पाइपलाइन टूट जाने से वार्ड संख्या 14 की करीब दो हजार की आबादी तीन दिन से पानी के लिए परेशान है। पाइप ठीक कराने के लिए ठेकेदार उपभोक्ताओं से धन की मांग कर रहा है। वहीं क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


कस्बे के अंदर बांदा पैलानी तिंदवारी स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी करा रहा है। चौड़ीकरण के दौरान हुई खोदाई से पेयजल की पाइपलाइन टूट गई है। वार्ड के निवासी नरेंद्र गुप्ता, कपिल, बलराम, रामचंद्र आदि ने बताया कि तीन दिन से जलापूर्ति ठप है। पाइपलाइन दुरुस्त कराने के नाम पर उपभोक्ताओं से धनराशि की मांग ठेकेदार कर रहा है। जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष यादव ने बताया कि समस्या की जानकारी है। धन मांगने का आरोप निराधार है। रविवार को पाइप लाइन की मरम्मत कराकर जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें