फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक करते समय पिकअप डंपर में घुसा, हेल्पर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर से दूध लेकर जा रही पिकअप चंदौखी मोड़ के पास ओवरटेक करते समय डंपर से टकरा गई, दुर्घटना में पिकअप के हेल्पर की घटनास्थल पर मौत हो गई, चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के बर्रा दो निवासी आशीष कुमार (45) एक दूध कंपनी की पिकअप गाड़ी चलाता है। उसके साथ हेल्पर के रूप में नौबस्ता कानपुर निवासी विनय शुक्ला (42) काम करता है। बुधवार को आशीष कानपुर के भौंती कानपुर स्थित एक दूध कंपनी के विक्रय केंद्र से पिकअप गाड़ी में दूध लादकर महोबा जा रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग में चंदौखी मोड़ के पास चालक एक डंपर को ओवरटेक करने लगा। उसी समय सामने से एक ट्रक आ गया। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर डंपर में घुस गई। जिससे हेल्पर विनय शुक्ला की मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक आशीष गंभीर रूप घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें