फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बुंदेलोंं ने सर्वपितृ अमावस्या पर लगाई गोरखगिरि की परिक्रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सर्वपितृ अमावस्या पर शनिवार को बुंदेलों ने गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि ऐतिहासिक गोरखगिरि पर्वत की परिक्रमा लगाई। इस दौरान जिलाधिकारी प्रभास कुमार से मुख्यमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट गोरखगिरि पर्वत में दुर्लभ जड़ी-बूटियों की लगातार हो रही कटान को रुकवाने की मांग की गई। कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो यहां की सभी जड़ी-बूटियां जल्द खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन

शिवतांडव मंदिर से शुरू हुई परिक्रमा यात्रा पठवा के हनुमान, महावीरन, कबीर आश्रम, संकरे सन्या, छोटी चंद्रिका, काली माता, राम दरबार, काल भैरव मंदिर होते हुए गुजरी। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने कहा कि योग दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहाड़ पर एक किमी पैदल चलकर सिद्ध बाबा मंदिर गए थे और पूजा-अर्चना की थी। बताया कि राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ के वैज्ञानिकों के सर्वेक्षण के अनुसार गोरखगिरि पर्वत में 143 प्रकार की दुर्लभ जड़ी-बूटियां हैं।
श्रद्धालुओं ने कुछ दिन पहले गुड़मार काटने वाले 12 से अधिक लोगों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। बुंदेलों ने कटान पर रोक लगाए जाने के लिए डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इस दाैरान दिलीप जैन, अवधेश गुप्ता, प्रेम, प्रवीन चौरसिया, डॉ. देवेन्द्र, अन्नू, नीरज पुरवार, गया प्रसाद, अमित शिवहरे, महेंद्र, पवन सोनी, बृजेंद्र, यादवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें