फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों और पार्कों पर टिकी रहीं नजरें

Mon, 05 Jan 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबे में बारावफात के मद्देनजर रविवार रात एक दर्जन से अधिक स्थानों पर आकर्षक सजावट की गई। मस्जिद, पार्क और गेटों को लोग एकटक देखते रहे।
विज्ञापन


बारावफात पर मस्जिदों को भी दुल्हन की तरह सजाया गया। कसबे के उपरौस मोहल्ला में सजावट के साथ आकर्षक पार्क बनाया गया। वहीं मलीकुंआ चौराहा की मस्जिद व पार्क भी आकर्षण का केंद्र बने।

 कपसा रोड मस्जिद, हैदरगंज मुख्य मार्ग सहित रहमानियां मस्जिद की सजावट देखने लायक थी। यहां शानदार पार्क बनाया गया। सबसे अधिक आकर्षक का केंद्र हमीरपुर के साबरी कंपनी का कपसा मार्ग हुसैनगंज मोहल्ले में निजामी कमेटी द्वारा बनाया गया 40 फीट ऊंचा बुलंद दरवाजा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक लोग इसे देखने को जुटे रहे। मैजिक शो का भी आयोजन किया गया। सिजवहिया मोहल्ले में सजावट के साथ इमाम चौक, पूर्वी तरौस, फरिया मोहल्ला, उपरौस में भी नवयुवकों द्वारा शानदार सजावट की गई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें