फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अनंतिम सूची में अपना व अपनों का नाम देखने पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली का अनंतिम प्रकाशन मंगलवार को हो गया है। बुधवार को मतदाता अपना व परिवार के लोगों का नाम सूची में देखने के लिए बीएलओ के पास पहुंचे। सुबह के 10 बजे से लेकर शाम को तीन बजे तक यह सिलसिला चलता रहा। सबसे अधिक ध्यान डुप्लीकेट, मृतक, स्थानांतरित मतदाताओं के नाम पर दिया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से 5506 डुप्लीकेट वोटर समेत 55988 के नाम हटाए गए। जनपद में 11473 मतदाताओं का नाम व पता संशोधित हुआ है। अंतरिम मतदाता सूची 23 दिसंबर को जारी हुई, जिसमें 734474 मतदाता है। बुधवार को मतदाता सूची में अपना नाम देखने के लिए लोग बीएलओ के पास पहुंचे। जिला निर्वाचन कार्यालय में तो इक्का दुक्का लोग ही आए, सबसे अधिक भीड़ बीएलओ के पास रही। सूची में नाम देखने के बाद बीएलओ से नाम सुधार के लिए कहा गया तो उन्हें बताया गया कि किसी भी नाम के संसोधन या नाम काटे और जोड़े जाने के लिए फार्म भरना पड़ेगा। जिला उप निर्वाचन अधिकारी विजय शंकर तिवारी ने बताया कि मतदाता सूची में अगर किसी को किसी नाम संदिग्ध लग रहा है तो उसके लिए वह फार्म चार को दो सेट में भरकर देगा तो उसकी आपत्ति का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें