गहरौली ( हमीरपुर)। मुस्करा थाने के गहरौली गांव में बुधवार रात फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात लोगों ने गांव के होरी डाढे मोहल्ले में चार राउंड फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
मुस्करा थाना प्रभारी कौशल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई थी। रात में ही थाने से फोर्स भेजी गई थी लेकिन तब तक आरोपी भाग गए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि बृहस्पतिवार को देर शाम घटनास्थल निवासी जयंत राजपूत ने अंकित उर्फ अंकू पहाड़ी, प्रियांशु विश्वकर्मा, अनूप राजपूत निवासी गहरौली और आरिस मंसूरी निवासी मुस्करा के खिलाफ तहरीर दी है। इसी तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही चारों की गिरफ्तारी की जाएगी।