फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नदी में युवक के बहने की सूचना से मचा हड़कंप

विज्ञापन
फोटो 29 एचएएमपी- 08 भवानी गांव में चंद्रवल नदी के पास ग्रामीणों से बात करते अफसर।संवाद
विज्ञापन
फोटो 29 एचएएमपी- 08 भवानी गांव में चंद्रावल नदी के पास ग्रामीणों से बात करते अफसर। संवाद
विज्ञापन


मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के भवानी गांव में चंद्रावल नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच शुक्रवार को एक युवक के नदी में बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। परिजन और ग्रामीण देर रात तक नदी में युवक की तलाश करते रहे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त युवक नदी किनारे एक पेड़ के नीचे बैठा है। पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए पहुंची तो उक्त युवक पुलिस को देखते ही वहां से भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन युवक पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन

गांव निवासी राकेश (40) पुत्र गोपाल शुक्रवार को घर से निकल गया था। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसके नदी में बह जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने चंद्रावल नदी के आसपास उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पत्नी शिवकुमारी ने बताया कि त्योहार के दिन पति ने शराब पी और घर में झगड़ा कर घरेलू सामान तोड़ रहा था। इसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई थी। डांट से नाराज होकर वह शाम को घर से निकल गए और रात तक वापस न आने पर उन्हें चिंता हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि युवक शराब के नशे में परिजनों से झगड़ा कर घर से चला गया था। नदी में बाढ़ होने की आंशका से परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। युवक सही सलामत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें