फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दस सूत्री ज्ञापन सौंप शासकीय ग्रुपों से लेफ्ट हुए पंचायत सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू करने तथा बगैर संसाधन के अन्य विभागों के कार्य कराए जाने को लेकर आंदोलनरत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन सौंपकर सभी शासकीय ग्रुपों से लेफ्ट हो गए हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन गत एक दिसंबर से ऑनलाइन उपस्थिति एवं अन्य विभागों के कार्यों को कराए जाने के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे थे। शुक्रवार को एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपकर सभी शासकीय ग्रुपों से लेफ्ट हो गए हैं। ज्ञापन देने वालों में प्रभारी एडीओ पंचायत मनीष कौशिक, संजय सिंह,आदित्य कुमार,उमेश, सुरेंद्र कुमार पटेल, महेंद्र प्रताप, आशीष कुमार,अमित कुमार,मनोज कुमार गुप्ता, अमित तिवारी, सोनाली सचान,शिवशंकर पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें