फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों के कारण सड़क पर है देश का किसान- नरेश उत्तम

विज्ञापन
सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता करते सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने केंद्र व प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा भाजपा सरकार से किसान व शिक्षक नाराज हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के दावे सात साल बाद भी पूरे नहीं हो सके है। इसलिए देश का किसान सड़क पर उतर आया है।
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष उरई से जहानाबाद जाते समय शहर के सपा कार्यालय में कुछ देर के लिए पहुंचे। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा अखिलेश सरकार में सूबे के साढ़े तीन लाख वित्त विहीन शिक्षकों की बदहाली सुधारने के लिए दो अरब रुपये की धनराशि की व्यवस्था की गई थी, लेकिन भाजपा सरकार में इन शिक्षकों को धोखा मिला है। सरकार से शिक्षक नाराज हैं। उच्च शिक्षकों के साथ सरकार ने अन्याय किया है। जिससे प्रदेश की ग्यारह सीटों पर होने वाले स्नातक निर्वाचन में सपा को लाभ मिलेगा। बताया सपा सरकार में उच्च शिक्षा आयोग, बेसिक शिक्षा आयोग व माध्यमिक शिक्षा अयोग थे।
लेकिन भाजपा सरकार ने तीनों आयोग को मर्ज कर दिया गया है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ भी नहीं मिल रहा है। गन्ना किसानों का चौदह सौ करोड़ बकाया है। हक मांगने पर किसानों को लाठी मिलती हैं। कहा मोदी किसानों की आय दोगुनी करने की बात करते हैं। कृषि से संबंधित बिलों को लेकर आज किसान सड़क पर है। सरकार किसान, नौजवानों और शिक्षकों के लिए कोई काम नहीं कर रही है। सरकारी विभागों को निजी सेक्टर में देकर पूंजीपतियों को मजबूत कर रही है। इस दौरान उनके साथ कोआपरेटिव बैंक महोबा के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल, ज्ञान सिंह, हसन खान गोलू, सौरभ यादव, इदरीश खान, पंकज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें