फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलर तय न होने से धान खरीद हुई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। मिलर तय न होने से नवीन गल्ला मंडी में संचालित हाट शाखा के धान खरीद केंद्र में धान रखने को जगह नहीं बची है। आधा सैकड़ा किसान धान लेकर बेचने के लिए डेरा जमाए हैं।
विज्ञापन

बीते एक नवंबर से शुरू हुई धान खरीद केंद्र में खरीदे गए धान के लिए संभागीय खाद्य नियंत्रक बांदा मिलर नहीं तय कर पा रहे हैं। इससे खरीदे गए धान की उठान नहीं हो पा रही है। केंद्र प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पिछले एक माह से 50 किसानों से 2491.20 क्विंटल धान खरीदा गया है। वहीं 32 किसानों को 32 लाख छह हजार 432 रुपये का भुगतान किया गया है। बताया कि धान की उठान न होने के कारण खरीद में समस्या उत्पन्न हो रही है। टेढ़ा के किसान बच्चा लाल ने बताया कि खरीद केंद्र में धान रखने की जगह का अभाव होने से खरीद प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें