श्ाहर में कोल्डड्रिंक्स पर ओवरचार्जिंग कर रहे तीन दुकानदारों के चालान
किए गए हैं। मापतोल विभाग ने निरीक्षण के दौरान तीन दुकानदारों को
निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूलते हुए पाया।
जिस पर विभाग ने इनके चालान
किए हैं। ओवरचार्जिंग पर 3 से लेकर 10 हजार तक का जुर्माना किया जा सकता
है। विभाग ने अभी तक जुर्माने की राशि तय नहीं की है। मापतोल विभाग की
अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही
विभाग ने एक हार्डवेयर की दुकान का भी चालान किया है। दुकानदार हार्डवेयर
सामग्री बिना एमआरपी दर्शाए बेच रहा था।
मापतोल विभाग की मानें तो
लोगों की दिन-प्रतिदिन ओवरचार्जिंग की शिकायतें मिल रही थीं। दुकानदार
लोगों से कोल्डड्रिंक्स के निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूल रहे थे। जब इस
बारे में उपभोक्ता दुकानदार से बात करते तो उन्हें कोल्डड्रिंक्स को फ्रिज
में रखने की फीस बताई जाती थी। उपभोक्ताओं से दुकानदार 32 रुपये की बोतल
के 35 रुपये वसूल रहे थे।
शहर के चार दुकानदारों के चालान किए
गए हैं। तीन कोल्डड्रिंक्स की ओवरचार्जिंग व एक चालान एमआरपी न दर्शाए
जाने पर किया गया है। ओवरचार्जिंग पर 3 से 10 हजार तक का जुर्माना किया जा
सकता है।
-रमेश चंद, कार्यकारी मापतोल अधिकारी।