फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा लापरवाही में लाइन हाजिर

Mon, 28 Sep 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा कस्बे के एक मोहल्ले में किशोरी के साथ चचेरे भाई के बलात्कार का प्रयास करने  के मामले में कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक मुनीराज जी कोतवाली के कस्बा इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। उधर रविवार को खंडेह गांव में भी एक नाबालिग के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


24 सितंबर को कस्बे के एक मोहल्ले में किशोरी के साथ चचेरे भाई ने दुराचार का प्रयास किया। शोर शराबे व बालिका के रोने की आवाज सुनकर मां और पड़ोसी दौड़े।

इसके बाद आक्रोशित परिजन व मोहल्ले वाले युवक को पीटते हुए थाने लाए। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं पीड़ित किशोरी के पिता की सूचना दर्ज न कर उसे उल्टे प्रताड़ित किया।
विज्ञापन


आरोप है कि उससे राजीनामा की तहरीर लिखाने के लिए रुपये भी लिए गए। जो बाद में उसे वापस किए गए। तहरीर भी किसी सरकारी आदमी ने लिखी।

इस घटना की भनक पाते ही पुलिस अधीक्षक ने कस्बा इंचार्ज को लाइन हाजिर कर पीड़ित की तहरीर लिखने के आदेश दिए। बीती देर रात पुलिस ने धारा 354 ए व 6 पास्को के तहत आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।

उधर रविवार को एक गांव में एक नाबालिग युवती पानी भरने जा रही थी। तभी गांव का एक मनचला उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपी भाग गया। घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो तत्परता से पुलिस ने आरोपी को पकड़कर रिर्पोट भी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें