बिवांर(हमीरपुर)। दिवाली पर दीयों से लगी आग में तीन घरों में गृहस्थी का सामान जल गया। एक घर में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। सूचना पर लेखपाल राम औतार सोनी ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट बनाई।
कस्बे के जगत सिंह के घर में दीये से आग लग गई। आग ने परिवार के सभाजीत और इंद्रजीत के घरों को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड भी पहुंची।
जगत सिंह ने बताया कि दीपक से तार में फैले कपड़ों में आग लगी। इसके बाद पूरा घर चपेट में आ गया। आग में दो क्विंटल गेहूं, घर गृहस्थी का सामान तथा सभाजीत व इंद्रजीत का अनाज, भूसा और गृहस्थी का सारा सामान जल गया
चंद्रभूषण सविता के छप्पर में लगी आग से भूसा व छप्पर जल गया।