फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे युवक ने हाईवे पर मचाया उत्पात, कई लोगों को पत्थर मारकर किया घायल, कई वाहन भी किए क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
सुमेरपुर में सिरफिरे के पत्थर से घायल शिक्षक। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर घूम रहे एक सिरफिरे युवक ने कई राहगीरों को पत्थर मारकर लहूलुहान कर दिया। कई वाहनों के शीशे चकनाचूर कर दिए। सिरफिरे के पत्थर से एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हाईवे पर कुछेछा-कुंडौरा के बीच बुधवार को घूम रहे एक सिरफिरे युवक ने जमकर उत्पात मचाया। इस युवक ने बाइक से मां के साथ मुख्यालय जा रहे शिक्षक राकेश कुमार को पत्थर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिक्षक का पैर फैक्चर हो गया। इसी तरह क्षेत्रीय सहकारी समिति हेलापुर कुछेछा के सचिव कमल किशोर शर्मा को पत्थर मारकर घायल कर दिया। इनके कंधे में गंभीर चोट लगी हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया सिरफिरे ने तमाम वाहनों में पत्थर फेंककर शीशे तोड़ दिए हैं। इससे पूरे दिन हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालक भयभीत रहे। बताया जा रहा है यह सिरफिरा अभी भी हाथ में पत्थर लेकर कुछेछा कुंडौरा के मध्य हाईवे पर घूम रहा है। इससे वाहन चालकों के साथ खेत खलिहान आने जाने वाले लोग दहशत में हैं। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस सिरफिरे युवक को पुलिस ने नहीं पकड़ा तो हाईवे पर बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें