फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से लाखों की गृहस्थी जली, पीड़ित ने रंजिश में आग लगाने की दी तहरीर

विज्ञापन
जल्ला गांव में आग से जला मकान। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
कुरारा। जल्ला गांव में रविवार की रात एक मकान में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने रंजिश में आग लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

जल्ला निवासी राजेश प्रजापति के मकान में रविवार की रात आग लग गई। देखते ही देखते ही आग भयानक हो गई। आग ने गृहस्थी वाले कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। उसमें रखा सामान सहित लाखों का नुकसान हो गया।
राजेश की पत्नी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार को उसकी ननद की पुत्री की शादी देवीगंज में थी। जिससे सभी लोग शादी में शामिल होने गए थे। आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते उसके मकान में आग लगाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें